UP News: उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहली बार बयान सामने आया है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अब माफिया राज्य में किसी को डरा या धमका नहीं सकते हैं। उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त राज्य है।
लखनऊ के एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लोकभवन में मंगलवार को पीएम मित्र योजना के तहत हो रहे कार्यक्रम को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के सामने एमओयू साइन हुआ। बताया गया है कि प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सीएम का यह पहला बयान है।
2017 से अब तक यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ
सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त कर दिया है। अब माफिया राज्य में किसी भी उद्यमी को डरा या धमका नहीं सकते हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था वर्ष 2017 से पहले बदतर थी। राज्य में हर दिन दंगे होते थे, लेकिन वर्ष 2017 से 2023 तक राज्य में एक भी दंगा नहीं है। राज्य में एक भी कर्फ्यू नहीं है, क्योंकि इसकी नौबत ही नहीं आई है।
उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर अवसर
सीएम ने कहा कि इन्हीं कारणों से उत्तर प्रदेश में निवेश का अनुकूल अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारों में राज्य के अंदर सड़कों का बुरा हाल था, लेकिन हमारी सरकार ने राज्य के सभी आंतरिक मार्गों को फोर लेन से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में निवेशकों की हर पूंजी सुरक्षित रहेगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
8 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
10 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
10 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
11 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
11 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
15 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
17 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
18 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines