UP News: गाजियाबाद में दुकानदार से पत्नी का हुआ विवाद तो ADM साहब ने दिखाया अपना रसूख, Video Viral
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक प्रशासनिक अधिकारी की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक एडीएम ने अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और दो सेल्समैन के साथ मारपीट की। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के तुराबनगर का है। यहां दो दो दिन पहले बिजनौर में तैनात एडीएम की पत्नी खरीदारी के लिए गई थीं। बताया गया है कि उनका किसी बात को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। घर पहुंचने पर महिला ने अपने एडीएम पति को मामले की जानकारी दी, तो एडीएम ने गाजियाबाद पुलिस को फोन लगाकर दुकानदार की शिकायत की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुकान पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को उठा लिया। पूरे एक दिन थाने में बैठाए रखा। इसके बाद लिखित माफीनामे के बाद दोनों को छोड़ा। इसके बाद भी जब अधिकारी का मन नहीं भरा तो वो दो अन्य लोगों के साथ खुद दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों सेल्समैन के साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए मारपीट की।
वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एडीएम अपने दो साथियों के साथ दुकान में पहुंचे हैं। कुछ देर बात के बाद एडीएम के दो साथियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों एक युवक हाथ जोड़कर कुछ कहते हुए भी दिखाई दे रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: