UP News: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा; पांच लोगों की मौके पर ही मौत
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शनिवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी और ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ के थाना अहरौला क्षेत्र के गांव खदारापुर गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। लखनऊ की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी की एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसा इतना भी,ण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला घायल है।
हादसे की सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल महिला की स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर किया है। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
आजमगढ़ के एएसपी सिटी शेलेंद्र लाल ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में सवार लोग लखनऊ से गाजीपुर के लिए जा रहे थे। तभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। एएसपी ने बताया कि हादसे में मरने वाले सभी लोग और घायल महिला देवरिया जिले के रहने वाले थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: