UP News: लखनऊ में दर्दनाक हादसा; ट्रक में घुसी बेकाबू कार, दो बच्चों समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

UP News, Lucknow News, Accident in Lucknow, Crime News

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार एक कार में सवार था। हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में घुस गई।

विज्ञापन

हादसे में मरने वालों की पहचान

जानकारी के मुताबिक हादसा रहीमाबाद में लखनऊ-हरदोई हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान समीना (30), ढाई साल की आसिया, फातिमा (25), अब्दुल रहमान (7) के रूप में हुई है। जबकि मुनीरा बेगम और समीना का पति फहद गंभीर रूप से घायल हैं। इलाका पुलिस ने बताया कि सभी लोग लखनऊ के दुब्बगा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद देर रात कार से लौट रहे थे।

विज्ञापन

कार को काट कर निकाले घायल

तभी लखनऊ-हरदोई हाईवे पर जिंदौर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। हादसे में कार इस तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी कि पुलिस को कार को काट कर उसमें फंसे 6 लोगों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में थाना प्रभारी के हवाले से कहा गया है कि कार के सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए थे। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसे में दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ