हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP News: हापुड़ में एक साथ 40 बंदरों की मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही स्थान पर एक साथ 40 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बंदरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया

जानकारी के मुताबिक मामला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र का है। यहां एक जंगलात क्षेत्र में एक साथ 40 बंदरों की मौत हो गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने जब ये नजारा देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सभी बंदरों के शवों को कब्जे में लिया।

जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे बंदरों के शव

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम और मौत के कारणों को जानने के लिए बंदरों के शवों को आईवीआरआई (इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट) बरेली भेजा गया है।

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी संजय ने बताया कि वन विभाग की टीम को बंदरों के शवों के पास से गुड़ और तरबूज मिले हैं। प्रतीत हो रहा है कि बंदरों को कुछ मिलाकर खिलाया गया है, जिससे उनकी मौत हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कहानी स्पष्ट होगी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola