Three Friends Died An Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरइअसल मामला आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र का है। जहां मूर्ति विसर्जित कर वापस लौट रहे युवकों की बाइक अनियत्रिंत होकर पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार चारों युवक सड़क के उस तरफ गिर गये। और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन में चारों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तीन युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। और एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे थे युवक
मामला आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पलिया गांव में दीपावली के त्योहार में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। दिवाली के बाद बुधवार को गांव के लोग मूर्ति विसर्जित करने के लिए बड़ैला ताल गये थे। मूर्ति विसर्जित करके गांव के लोग वापस आ गये। लेकिन पलिया गांव निवासी सोनू राजभर, शाहखजुरा गांव निवासी रिक्की राजभर, विवेक राजभर और सराय थाना क्षेत्र के निवासी विक्की राजभर से चारो मूर्ति विसर्जन में एक ही बाइक से गये थे। बड़ैला ताल से ये लोग बाजार चले गए।
यह भी पढ़े: बिरसा मुंडा के गांव पहुंचने वाले पहले पीएम बने नरेंद्र मोदी, ढोल-मंदार से हुआ स्वागत
पोल की टक्कर से हुआ हादसा
बाजार से रात करीब नौ बजे वापस लौटते वक्त रानी की सराय और जहानागंज थाना के पास इन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ये चारों युवक सड़क के दूसरी तरफ जाकर गिर गये। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में युवक के दोस्तों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोनू, विवेक और रिक्की की मौत हो गई। वहीं विक्की का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अचानक हुई मौत की खबर से दोनों गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक दो युवक एक गांव के और एक अन्य दूसरे गांव का निवासी था। त्योहार के अवसर पर इस घटना से हर कोई दुखी हो गया।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
5 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
6 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
6 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
7 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
8 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
19 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines