हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP News: दोस्ती में दगाः 3 सहेलियों ने अपने दोस्त को खुश करने के लिए किया ये घिनौना काम

विज्ञापन

UP News: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां तीन सहेलियों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की का दुष्कर्म करवाया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना 27 जुलाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीलीभीत के जलवा थाना क्षेत्र में एक पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके गांव की तीन लड़कियों कुसुम, नीरज और वती उसकी बेटी की दोस्त हैं। तीनों लड़कियों ने मेरी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने एक दोस्त देवेंद्र के पास ले गई। जहां देवेंद्र ने मेरी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। घटना 27 जुलाई की है। घटना के बाद नाबालिग ने घर आकर अपने माता-पिता को सारी कहानी बताई तो पिता ने थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाई।

जांच में जुटी पुलिस

पिता द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सहेलियों और उनके दोस्त के खिलाफ बाल सरंक्षण अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola