Kanpur: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो युवक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 14 साल से टीचर की नौकरी कर रहे थे। इस दौरान सरकार ने दोनों को प्रमोशन भी दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
जानकारी के अनुसार कानपुर के बर्रा थाने में संदीप राठौड़ ने साल 2022 में एक एफआईआर दर्ज करवाई थी। यह एफआईआर संदीप ने अपने ममेरे जीजा राजीव के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार राजीव ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर टीचर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 34 लाख रुपए लिए थे। राजीव के साथ कानपुर का रहने वाला धर्मेंद्र और रामशरण भी शामिल था। इसमें फर्जी कागजों के आधार पर टीचर बनाने की बात कहीं गई थी लेकिन संदीप ऐसा करने से इंकार कर दिया।
बर्रा थाने ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि राजीव ने फर्जी कागजों के आधार पर 2 और टीचर बनाए हैं। इनका नाम अनिल कुमार और बृजेंद्र कुमार है। पुलिस ने जब इनके कागजातों की जांच की तो दोनों फर्जी पाए गए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों साल 2009 से फर्जी कागजात लगाकर टीचर की नौकरी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
9 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines