UP new Vande Bharat train: उत्तर प्रदेश में ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं. यूपी को जल्द ही एक ओर नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. इस नई ट्रेन के संचालन के बाद प्रदेश भर में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 15 हो जाएगी. हाल में यूपी में कुल 14 वंदे भारत ट्रेनों को संचालन किया जा रहा है. यह ट्रेने प्रदेश के 20 से अधिक जिलों को जोड़ती है और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रहीं है। ऐसे में नई वंदे भारत ट्रेन से प्रदेश में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की यात्रा और भी आसान हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले राजस्थान के लोगों को मिला 3 ट्रेनों का तोहफा, जानिए रूट और टाइमिंग
लखनऊ जंक्शन और सहारनपुर के बीच चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन
यूपी में चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजधानी के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलाई जाएगी. इस नई ट्रेन का रखरखाव और संचालन उत्तर रेलवे (NR) जोन द्वारा किया जाएगा. इस ट्रेन के संचालन से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी और यात्री आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर कर सकेंगे. वंदे भारत ट्रेन लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती हैं. इसके अलावा ट्रेन के एग्ज़ीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग एर्गोनॉमिक सीटें और घूमने वाली सीटों के साथ आरामदायक बैठने की व्यवस्था मिलती है. ट्रेन में सभी सीटों के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट समेत ट्रेन में अन्य कई आधिनक सुविधाएं दी गई.
इन ट्रेनों का हो रहा संचालन
उत्तर प्रदेश में सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों ने रेल की यात्रा को काफी सुगम बना दिया है। इन ट्रेनों के संचालन से दो शहरों की दूरियों के बीच यात्रा के समय को कम करने के साथ-साथ यात्रियों को अधुनिक सुविधाएं भी दे रहीं है। हाल में प्रदेश भर में कुल 14 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। उत्तर प्रदेश में ही देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच संचालित की गई थी। इसके बाद रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर-प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-गोमती नगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, मेरठ सिटी से लखनऊ मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-बनारस-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, उदयपुर-आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और आगरा कैंट से बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए Good News, इस तारीख को PM कर सकते हैं उद्घाटन, यह होगा रूट
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines