UP Liquor Policy 2025: यूपी में योगी सरकार ने नई एक्साइज पाॅलिसी को मंजूरी दी है। इस नीति में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब बीयर और शराब एक ही दुकान पर मिलेगी। इससे पहले बीयर की दुकानें अलग हुआ करती थी। इसके अलावा प्रदेश में अंगूर के बागानों और माइक्रोबेवरीज की शुरुआत होगी, जिसके जरिए पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस नीति से दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा। राजधानी दिल्ली में नई शराब नीति वापस लिए जाने के बाद शराब की दुकानों को स्टाॅक का संकट झेलना पड़ा।
बता दें कि यूपी की नई आबकारी नीति को बुधवार रात सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी। दिल्ली के लोगों को गुरुग्राम में सस्ती शराब के साथ-साथ अधिक विकल्प भी मिल रहे थे। अब नई शराब नीति से यूपी बाॅर्डर पर रहने वाले लोगों को शराब लेने के लिए गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा। वे नोएडा से भी शराब खरीद सकेंगे।
फलों से तैयार वाइन की दुकान भी होगी
यूपी के आबकारी आयुक्त डाॅ. आदर्श सिंह ने कहा कि राज्य में अब तीन प्रकार की शराब की दुकानें होंगी। माॅडल शाॅप, देशी शराब की दुकान और कंपोजिट शाॅप। यूपी के हर जिले में फलों से तैयार वाइन की भी एक दुकान होगी। मंडल मुख्यालय में इसकी लाइसेंस फीस के तौर पर 50 हजार रुपये और अन्य जिलों में 30 हजार रुपये देने होंगे। इससे फल उत्पादकों की खपत भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः UP Cabinet Decision: शराब के शौकीनों के लिए Good news, आबकारी नीति में अहम बदलाव
हर जिले में खुलेगी कंपोजिट दुकान
हर जिले में बड़े परिसर वाली कंपोजिट दुकान भी खुलेंगी। यहां एक साथ विदेशी मदिरा, वाइन और बीयर उपलब्ध होगी, लेकिन यहां पर मदिरा पान की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा एक व्यक्ति या फर्म को दो से अधिक दुकानें आवंटित नहीं होगी। वहीं विदेशी मदिरा अब 60 और 90 मिलीलीटर के पैक में भी उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के इस शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री बैन; नहीं चलेंगी बसें
संबंधित खबरें
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 hr agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 hr agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
17 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
23 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
23 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
1 day agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
1 day agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines