बाराबंकी से नेपाल बॉर्डर तक रास्ता होगा चौड़ा, यूपी में इन नए Highways से आएगी क्रांति

UP New Highways: उत्तर प्रदेश में जल्द ही NHAI कई सड़कों का चौड़ीकरण करने जा रहा है। कुल पांच प्रोजेक्ट में 10199 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा, जिससे एक जगह से दूसरी जगह जाना काफी आसान हो जाएगा।

UP New Highways
विज्ञापन

UP New Highways: देशभर में सड़कों का चौड़ीकरण और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से देश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। जिसमें कबरई-कानपुर खंड और बाराबंकी-नेपाल सीमा मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है। इन सभी परियोजनाओं को करीब 10199 करोड़ रुपये में तैयार किया जाएगा। जानिए इनका काम कब तक शुरू होगा और कब तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है?

कहां पर होगा काम?

कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए यूपी में NHAI कई रास्तों का चौड़ीकरण करने जा रहा है। जिसमें 112.8 किलोमीटर की लंबाई वाला कबरई-कानपुर खंड भी शामिल होगा। इसके साथ ही बाराबंकी से बहराइच होते हुए नेपाल बॉर्डर तक जाने वाले रास्ते को चौड़ा करने की तैयारी है। वहीं, बरेली बाईपास दक्षिणी हिस्से का भी काम नवंबर-दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा। इन सड़कों को फोर लेन बनाने की मंजूरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दे दी है।

विज्ञापन

10199 करोड़ आएगी लागत

मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट का डीपीआर (Detailed Project Report) जल्द ही तैयार किया जाएगा, जिसके बाद तुरंत टेंडर का काम होगा। वहीं, इनका काम नवंबर-दिसंबर तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। कुल पांचों परियोजनाओं में करीब 10199 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

बाराबंकी से नेपाल बॉर्डर तक सफर आसान

बाराबंकी से शुरू होकर नेपाल बॉर्डर तक जाने वाले रास्ते को भी 4 लेन का बनाया जाएगा। इसमें दो पैकेज में सड़क का काम, तो तीसरे में घाघरा नदी पर पुल का निर्माण होना है। पैकेज एक का काम NH-927 पर बाराबंकी से जरवल तक किया जाएगा, तो तीन का काम NH-927 पर जरवल से बहराइच तक होगा।

विज्ञापन

इसके अलावा, NH-86 कबरई-कानपुर खंड को भी फोर लेन बनाया जाएगा। वहीं, बरेली में दक्षिणी हिस्से में बने 4 लेन बाइपास को अब 6 लेन का किया जाएगा। जिसका काम NH-530B के पास झुमका चौराहा, धंतिया गांव से शुरू होगा, जो NH-30 के पास इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के पास तक किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ