उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी की नियुक्ति हो गई है। IPS राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी बनाया गया है। राजीव कृष्ण राजीव 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं। प्रदेश के नए डीजीपी की नियुक्ति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि यूपी को एक और कार्यवाहक डीजीपी मिल गया है।
अखिलेश यादव ने कसा तंज
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि आज जाते-जाते वो जरूर सोच रहे होंगे कि उन्हें क्या मिला, जो हर गलत को सही साबित करते रहे। यदि व्यक्ति की जगह संविधान और विधान के प्रति निष्ठावान रहते तो कम-से-कम अपनी निगाह में तो सम्मान पाते। अब देखना ये है कि वो जो जंजाल पूरे प्रदेश में बुनकर गये हैं, नये वाले उससे मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या फिर उसी जाल के मायाजाल में फंसकर ये भी सियासत का शिकार होकर रह जाते हैं।
अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का खामियाजा उत्तर प्रदेश की जनता और बदहाल कानून-व्यवस्था क्यों झेले? जब ‘डबल इंजन’ मिलकर एक अधिकारी नहीं चुन सकते तो भला देश-प्रदेश क्या चलाएंगे।
बता दें कि राजीव कृष्ण डीजीपी बनने से पहले डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात थे और उनके पासडीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी था। सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद ये परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई थी, जिसकी जिम्मेदारी राजीव कृष्ण के ऊपर थी। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई थी।
योगी सरकार में अब कितने डीजीपी?
2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद नौवें डीजीपी की तैनाती हुई है। 24 अप्रैल, 2017 को सुलखान सिंह पहले डीजीपी बने थे, इसके बाद ओपी सिंह, हितेश चंद्र अवस्थी, मुकुल गोयल पूर्णकालिक डीजीपी बने थे। इसके बाद डा. देवेन्द्र सिंह चौहान को 2022 को पहली बार कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। 31 मार्च,2023 को डा.आरके विश्वकर्मा दूसरे, फिर 31 मई को विजय कुमार तीसरे कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए थे। इसके बाद प्रशांंत कुमार चौथे कार्यवाहक डीजीपी बने थे, अब राजीव कृष्ण को डीजीपी बनाया गया है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines