UP mother kill daughter love affair: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वह एक लड़के के साथ उसके रिश्ते के खिलाफ थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला शिवपति ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद उसके शव को परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से कुएं में फेंक दिया और यहां मंझनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी गई है।
परिवार ने अपहरण का मामला दर्ज कराया
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिवपति ने 14 अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी 2 अक्टूबर को किसी काम के लिए खेत में गई थी। तब से घर नहीं लौटी है। एसपी ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। 26 अक्टूबर को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने तेजवापुर गांव के बाहर एक खेत के कुएं में एक लड़की का शव देखा है।
कुल्हाड़ी से की हत्या
पुलिस ने कहा कि शिवपति ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। जिसके बाद मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा) जोड़ी गई। हालांकि, कुछ सबूतों ने शिवपति को मुख्य संदिग्ध बताया और उसे सोमवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसकी एक और नाबालिग बेटी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी बहू मीरा फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसपी ने कहा कि शिवपति द्वारा दी गई जानकारी पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और छड़ी बरामद कर ली गई है, साथ ही एक बोरा भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल शव को छिपाने के लिए किया गया था।
ये भी पढ़िए: मेरी बेटी मारी, अच्छा हुआ वह भी मरा…मोबाइल स्नैचिंग के वक्त ऑटो से गिरकर मरने वाली लड़की के पिता का दर्द छलका
मां ने कबूल किया अपना गुनाह
श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने उनकी बेटी का गांव के एक लड़के साथ लव अफेयर चल रहा था। इसको लेकर उसे मना भी किया गया था कि उसके साथ किसी तरह का रिश्ता मत रखो। हालांकि, वह नहीं मानी। शिवपति ने कबूल किया कि 2 अक्टूबर की आधी रात को उसने, उसकी दूसरी बेटी और मीरा ने कुल्हाड़ी और डंडे से मारकर कथित तौर पर पीड़िता की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने शव को जूट के बोरे में भर दिया और अपने गांव के बाहर एक खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया। पुलिस और लोगों के शक से बचने के लिए आरोपी ने अपहरण का
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
3 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
19 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
21 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
23 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines