हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP MLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश यादव ने वोटों की गिनती के दौरान कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनावों में 5 सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी गदगद है, लेकिन जीत की खुशी के बीच एसपी चीफ अखिलेश यादव ने काउंटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की है.

विज्ञापन
अखिलेश यादव (Photo-PTI)

MLC Election Results 2026: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी सतर्कता बरतने और फाइनल रिजल्ट आने तक मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद ही वोटिंग सेंटर से रवाना हों. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को भोजन, पानी, छाता और तौलिये जैसी जरूरी चीजों की व्यवस्था करने की सलाह दी.

काउंटिंग के दौरान सतर्क रहने की अपील

अखिलेश यादव ने 29 अक्तूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि काउंटिंग के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने सड़क पर लिखी जाने वाली चेतावनी ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’ का भी जिक्र किया. सपा प्रमुख का संदेश ऐसे वक्त आया है, जब उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही थी. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन चुनावों को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक ताकत के आकलन के तौर पर भी देखा जा रहा है.

वाराणसी में सपा की अहम जीत

इन चुनावों में दोनों बड़े दलों ने अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में कामयाबी हासिल की. पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट जीतकर पार्टी के लिए अहम उपलब्धि दर्ज की. तब के चुनावी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी और एक अन्य सीट पर आगे चल रही थी. वहीं, सपा ने 3 सीटें जीती थीं और दो निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए थी. कुछ सीटों पर मतगणना जारी रहने के कारण आखिरी तस्वीर साफ होने का इंतजार था.

विज्ञापन

जीत के जश्न में संयम बरतने की सलाह

अखिलेश यादव ने इससे पहले विजयी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जीत का प्रचार करने की अपील की थी. उन्होंने बेवजह के जुलूस, हंगामे और ऐसे आयोजनों से बचने को कहा, जिनसे राजनीतिक टकराव की आशंका पैदा हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं और बाद में इसका आरोप सपा पर मढ़ा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ‘हिंसक रिजीम चेंज’ प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार का नया रूल!

विज्ञापन

2027 चुनाव से पहले साजिशों को लेकर चेतावनी

सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संभावित राजनीतिक साजिशों और झूठे आरोपों को लेकर भी आगाह किया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी को अपनी छवि और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखनी चाहिए. अखिलेश ने ये भी ऐलान किया कि वो जीतने वाले उम्मीदवारों के साथ उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने चुनाव में पार्टी का साथ दिया.

यूपी MLC चुनाव 2026 के नतीजे: सभी 11 सीटों की पूरी लिस्ट

निर्वाचन क्षेत्रसीट का प्रकारविजेतापार्टी
मेरठस्नातकदिनेश कुमार गोयलबीजेपी
आगरास्नातकमानवेंद्र प्रताप सिंहबीजेपी
मेरठशिक्षकश्रीचंद शर्माबीजेपी
लखनऊशिक्षकउमेश द्विवेदीबीजेपी
बरेली-मुरादाबादशिक्षकडॉ. हरि सिंह ढिल्लोंबीजेपी
गोरखपुर-फैजाबादशिक्षकध्रुव कुमार त्रिपाठीबीजेपी
वाराणसीशिक्षकलाल बिहारी यादवसमाजवादी पार्टी
आगराशिक्षकडॉ. आकाश अग्रवालसमाजवादी पार्टी
लखनऊस्नातककांति सिंह पटेलसमाजवादी पार्टी
इलाहाबाद-झांसीस्नातकडॉ. मान सिंह यादवसमाजवादी पार्टी
वाराणसीस्नातकआशुतोष सिन्हासमाजवादी पार्टी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola