Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। मऊ में संजय निषाद अपनी ‘निषाद पार्टी’ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपना आपा खो दिया और मंच पर माइक फेंक दिया।
आखिर क्यों नाराज हुए मंत्री
कहा जा रहा है कि मंत्री इस बात से नाराज हो गए कि कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता आपस में बातें करने में व्यस्त थे और उनके भाषण पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा था। यह देख संजय निषाद ने अपना आपा खो दिया और कहा कि अगर हम से बड़ा नेता हो तो बोलो नहीं तो सुनो।
इसके बाद मंत्री ने गुस्से में माइक को मंच पर फेंक दिया, जिससे वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें अपना भाषण जारी रखने के लिए राजी कर लिया।
फिर से माइक लेने के बाद संजय निषाद एक बार फिर कार्यकर्ताओं को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि कितना बड़ा नेता हो? दूसरे के इशारों पर चल रहे हो न.. बरबाद हो जाओगे।
मंत्री बोले- पहले समझने की कोशिश करो
मंत्री ने आगे कहा, ”मैं मंच पर बोल रहा हूं। सुनना है तो सुनो। फिर क्यों बोल रहे हो?” आप बाद में बहस कर सकते हैं। पहले समझने की कोशिश करो। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ प्रभावित जिले में गलती से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह यहां नहीं होना चाहिए था।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
9 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
15 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
16 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines