Atiq Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता धर्मपाल सिंह ने बड़ा दावा किया है। धर्मपाल सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि अतीक अहमद की हत्या के पीछे विपक्ष का हाथ है क्योंकि वह कई रहस्य उजागर करने जा रहा था।
धर्मपाल सिंह ने कहा, “सच्चाई यह है कि अतीक अहमद की हत्या के पीछे विपक्ष का हाथ है। उसकी गिरफ्तारी के बाद वह कई राज खोलने वाला था। इसलिए विपक्ष ने उसकी हत्या करवा दी।” बता दें कि माफिया और उसके भाई अशरफ अहमद की पिछले सप्ताह प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय हत्या कर दी गई थी।
राजू और उमेश पाल हत्याकांड में था आरोपी
अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या और इस साल फरवरी में बसपा नेता की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोपी था। इससे पहले दिन में पुलिस टीम जांच के लिए उस होटल में पहुंची, जहां हत्या से पहले अतीक अहमद के हत्यारे रुके थे।
इससे पहले गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई न्यायिक समिति ने प्रयागराज का दौरा किया, जबकि विशेष जांच दल ने सीन रिक्रिएट किया, जहां गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 15 अप्रैल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय गोली मार दी गई थी।
अतीक और अशरफ के हमलावरों से पूछताछ जारी
गैंगस्टर से राजनेता बने सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी लवलेश तिवारी के तीन दोस्तों और उसके भाई को उत्तर प्रदेश के बांदा में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा कि एसआईटी की टीम आगे की जांच के लिए हमीरपुर और कासगंज भी पहुंची है।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
16 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines