UP Minister Dinesh Pratap Singh Hoist Flag: पूरा देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान सभी केंद्रीय मंत्री और 6000 से अधिक विशेष मेहमान मौजूद रहे। वहीं यूपी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस बीच यूपी में रायबरेली में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ध्वारोहण किया। मंत्री ने जब रस्सी से राष्ट्रध्वज खोलने की कोशिश की लेकिन वह खुला नहीं। इसके बाद जब ध्वज खुला लेकिन वो भी आधा। इसके बाद मंत्री ने वहां मौजूद किसी कर्मचारी से उसे ठीक से नहीं खोलने को कहा और राष्ट्रगान बजना शुरू हो गया। मंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। मंत्री जी के साथ रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर भी मौजूद रहीं।
मेरठ में अरुण गोविल नहीं फहरा पाए झंडा
इससे पहले मेरठ में भी राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का वीडियो सामने आया। बीजेपी सांसद अरुण गोविल झंडा फहरा रहे होते हैं लेकिन झंडा पेाल से नीचे गिर जाता है। हालांकि समय रहते कार्यकर्ता पकड़ लेते है जिससे कि ध्वज जमीन पर गिरने से बच जाता है।
जाने क्या है ध्वज कोड
ध्वज कोड के अनुसार ध्वज का जमीन से टच होना, पानी से गीला होना, फट जाना आदि सभी कोड के उल्लंघन में आते हैं। ऐसे में ध्वज फहराते समय काफी चीजों को ध्यान रखना होता है लेकिन जिम्मेदार भी अगर ध्वज का अपमान करेंगे तो आम जनता से तो क्या ही उम्मीद की जा सकती है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
14 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines