Uttar Pradesh Metro Rail Corporation News: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत यात्री मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर में खास मौके जैसे जन्मदिन, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग शूट का आनंद ले सकते हैं। यात्री अब मेट्रो कोच बुक कर अपने परिवार, दोस्तों के साथ एक यादगार सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। महिलाओं के समूह ने किटी पार्टियों की मेजबानी भी मेट्रो ट्रेनों में शुरू कर दी है। मेट्रो कोच बुकिंग और जानकारी के लिए यूपीएमआरसी ने अपनी वेबसाइट का लिंक भी दिया है। वेबसाइट Upmrclpress@upmrcl.co.in पर लॉगिन करके आप कोच की बुकिंग कर सकते हैं। मेट्रो कोच बुकिंग की शुरुआती कीमत 5000 रखी गई है।
कोच बुक कर मनाएं खुशियों के पल
मेट्रो यात्री अब जन्मदिन मनाने के लिए मेट्रो कोच बुक कर सकते हैं। जहां बच्चे, परिवार और यहां तक कि वरिष्ठ नागरिक भी शहर भर में यात्रा करते हुए एक यादगार पल बीता सकते हैं। यूपी मेट्रो इस पहल को पहले ही काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल चुकी है। कई परिवार और सामाजिक समूह मेट्रो को समारोह के लिए चुन रहे हैं। इसके अलावा महिला समूहों ने मेट्रो ट्रेनों के अंदर किटी पार्टियों की मेजबानी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली से सीधे जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा, इस रूट पर बनेगा मेट्रो लिंक, मिनटों में पहुंच जाएंगे लोग
मेट्रो के सुहाने सफर में कराएं प्री-वेडिंग शूट
आधुनिक शहरी माहौल में अपने प्री-वेडिंग को कैद करने के इच्छुक जोड़ों के लिए यूपी मेट्रो ने प्रोफेशनल फोटोशूट के लिए मेट्रो स्टेशन और ट्रेनें भी खोल दी हैं। मेट्रो के आकर्षक इंटीरियर और सुंदर शहर के दृश्य यादगार तस्वीरों के लिए एक बेहतरीन बैकग्राउंड मुहैया करा रहे हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य मेट्रो को महज एक परिवहन के साधन से ज्यादा बनाना है। अपनी ट्रेनों और स्टेशनों के अंदर समारोह और रचनात्मक कार्यक्रमों की अनुमति देकर हम यात्रियों को मेट्रो का लुत्फ लेने का एक अनूठा तरीका मुहैया करा रहे हैं।’
कम से कम 10 दिन पहले बुकिंग
UPMRC ने यात्रियों को सुझाव दिया है कि वे अपनी बुकिंग कम से कम 10 दिन पहले करा लें, ताकि सभी व्यवस्थाएं आसानी से पूरी की जा सके। इससे यात्रियों की खास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। इस पहल के साथ यूपी मेट्रो लोगों के खास पलों का हिस्सा बनकर शहरी परिवहन को नए रूप में परिभाषित करना जारी करेगी।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
47 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
12 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines