Meerut ‘Missing’ Python Poster Viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ के अलग-अलग स्थानों पर लगे एक ‘गुमशुदा’ पोस्टर ने पूरे इलाके में दहशत फैला रखी है। ये ‘गुमशुदा’ पोस्टर एक अजगर की खोज के लिए लगाया गया है, जिसे पिछले दिनों में कई बार क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर देखा गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।
जानकारी देने के बाद भी वन विभाग की टीम अब तक इस अजगर को पकड़ नहीं पाई है। ऐसे में विभाग से नाराज लोगों ने शहर में कई जगह अजगर के ‘गुमशुदा’ होने के पोस्टर लगवा दिए। इस पोस्टर में बताया गया है कि अजगर के बारे में बताने वालों को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
अजगर ‘गुमशुदा’ का पोस्टर
यह मामला मेरठ जिले के जागृति विहार का है। इस ‘गुमशुदा’ पोस्टर में बताया गया है कि अजगर की लंबाई 30 फीट है और उसका रंग गेरुआ और चित्तीदार है। जागृति विहार सेक्टर 2 बिजली घर के नाले के पास इसे आखिरी बार देखा गया। इसके साथ बताया गया कि अजगर की सूचना देने वाले व्यक्ति को 1100 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, साथ ही कहा कि विभाग ने इस मामले पर समय रहते कार्रवाई नहीं की। लोगों ने कहा कि इलाके में 5 से 6 दिन पहले दो अजगर दिखाई दिए थे। इनमें से एक छोटा और एक बड़ा अजगर था। वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन विभाग की टीम मौके पर काफी देर से पहुंची। तब तक बड़ा अजगर वहां से गायब हो चुका था।
यह भी पढ़ें: UP: सांसें अटकीं, दिल की धड़कन पड़ी धीमी…फंदे से झूलने वाले युवक की पुलिस ने इस तरह बचा ली जान
वहीं, इस पर वन विभाग की तरफ से कहा गया कि अब तक दो छोटे अजगरों को रेस्क्यू किया जा चुका है। लेकिन अभी तक बड़े अजगर के होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिसकी वजह से उसे रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines