Mau News: (राहुल सिंह, मऊ) यूपी के मऊ जिले में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत आते एक गांव में 20 अक्टूबर की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक दूसरी मंजिल से कूद गया है। उसकी हालत बहुत गंभीर है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां से युवक के परिवार वाले उसे लेकर अपने जनपद चले गए हैं।
2 महीने पहले शुरू हुआ था अफेयर
घायल की पहचान बलिया जिले के बांसडीह थाने के अंतर्गत आने वाले हुसैनाबाद गांव निवासी तुषार कुमार के तौर पर हुई है। 26 साल के युवक का मऊ जिले के थाना चिरैयाकोट के हाफिजपुर की रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। सोशल मीडिया के जरिए चैटिंग करते समय तुषार को 2 महीने पहले एक लड़की से प्यार हो गया था। युवती ने युवक से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर युवक उससे मिलने को तैयार हो गया था। प्रेमिका ने रात में ही प्रेमी युवक को गूगल लोकेशन भेजकर अपने घर बुलाया था।
यह भी पढ़ें:होटल बुलाकर गर्लफ्रेंड से किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
प्रेमी बलिया से मऊ आकर अलसुबह 3 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आ गया था। घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। लेकिन वह अपनी प्रेमिका के कमरे में न जाकर उसकी मां के रूम में घुस गया। जब प्रेमिका की मां ने इस अपरिचित युवक को अपने कमरे में घुसा देखा तो वह घबरा गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद घर में भी हड़कंप मच गया और शोर सुनकर अगल-बगल के पड़ोसी भी मौके पर आ गए। उन सभी लोगों ने उस युवक को पकड़ पीटना शुरू कर दिया। मार पिटाई से बचने के लिए प्रेमी दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। नीचे गिरने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।
अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली
इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद UP पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में दाखिल करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक गूगल लोकेशन के माध्यम से मध्य रात्रि के बाद प्रेमिका के घर पर पहुंचा था। गलती से वह अपनी प्रेमिका के कमरे में न जाकर उसकी मां के रूम में चला गया। गूगल लोकेशन की वजह से वह धोखा खा गया। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। थाना अध्यक्ष चिरैयाकोट का कहना है कि इस मामले में अगर कोई शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:कत्ल के लिए भाभी ने दी थी दो हजार की सुपारी, पेट्रोल डालकर जला दिया था शव, 6 माह बाद ऐसे खुला राज
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
29 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
15 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
17 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines