पटरी से उतरे ट्रेन के 20 डिब्बे, दिल्ली-मुंबई रूट पर आवागमन ठप; कब और कहां हुआ हादसा?

Uttar Pradesh News: एक बार फिर मालगाड़ी के डिब्बे डिरेल होने के कारण दिल्ली-मुंबई रूट पर आवागमन ठप हो गया है। आनन-फानन में कई ट्रेनों को यहां-वहां रोका गया है। वहीं, बचाव दल को मौके पर रवाना किया गया है। आखिर हादसा कहां हुआ है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

UP Mathura train derailed

Mathura News: मथुरा में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे विभाग ने 15 ट्रेनों को जहां-तहां रोक देने के आदेश दिए हैं। ट्रेन डिरेल होने के कारण दिल्ली-मुंबई रूट ठप हो गया है। रेलवे की ओर से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। बता दें कि वृंदावन रेलखंड पर हादसा रोड स्टेशन से 800 मीटर आगे हुआ। डिब्बे पलटने के बाद ट्रैक के ऊपर कोयला बिखर गया है। दिल्ली-मुंबई के बीच ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने 15 ट्रेनों को यहां-वहां रुकवाया है। बचाव दल रेस्क्यू में जुटा है। अभी जानी नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

मथुरा में पहले भी ऐसे मामले सामने चुके हैं। इसी साल फरवरी में डीएमटी मालगाड़ी का डिब्बा डिरेल हो गया था। जिसके कारण ढाई घंटे तक मथुरा-नई दिल्ली ट्रैक ठप रहा था। डिवीजनल मेटेरियल ट्रेन के एक डिब्बे के चार पहिये डिरेल होने की वजह से आवागमन रुका था। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश भी जारी किए थे। इंजन के 6वें डिब्बे के पहिये डिरेल हुए थे।

कुछ दिन पहले डिरेल हुए थे 15 डिब्बे

वहीं, कुछ दिन पहले मथुरा में देर रात मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के बीच एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे डिरेल हो गए थे। बताया जा रहा है कि ये मालगाड़ी दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुई थी। लेकिन मथुरा में हादसे का शिकार हो गई। जिसकी वजह से मथुरा-दिल्ली ट्रैक पूरी तरह जाम हो गया था। इसके बाद कई ट्रेनों को रोका गया था। वहीं, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया था। रेलवे ने सूचना के बाद तुरंत एक्शन लिया था। बचाव टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जिसके बाद बड़ी क्रेनों की मदद से डिब्बों को हटवाया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ