Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में महिला ने अपने पति को नपुंसक बता दिया, जिसका कुछ ऐसा हुआ कि आसपास के इलाकों में यह मामला गरमा गया है। इतना नहीं महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें दहेज मांगने की बात कही गई है।
पत्नी के नपुंसक बताने से शख्स ने चिढ़ाने के लिए आपत्तिजनक अंदाज में अपने साले को इसका जवाब दिया। दरअसल, शख्स ने अपने नपुंसक नहीं होने के सबूत के तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को भेज दिया। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद मायके में हंगामा हो गया। फिलहाल यह मामला जिलेभर में चर्चा में है, क्योंकि विवाहिता ने पति की इस हरकत पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
तीन दिन रहकर दुल्हन चली गई मायके
मिली जानकारी के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ही एक युवती की शादी बरेली के आंवला इलाके में युवक से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन वापस मायके चली गई, वह दो-चार दिन ही ससुराल में रही। दरअसल, दुल्हन ने शादी के दो महीने बाद ही अपने पति की मर्दानगी पर सवाल उठा दिया। महिला ने साफ-साफ कहा कि उसका पति नामर्द है।
पत्नी नहीं जाना चाहती ससुराल
पत्नी का कहना है कि उसका पति नपुंसक है और इस वजह से वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। महिला ने कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर कर दिया है। उधर, जैसे ही व्यक्ति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी उसे अपने मायके में नपुंसक बता रही है तो वह हैरान रह गया। इसके बाद उसने एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को ही भेज दिया। इसके बाद महिला के मायके में हंगामा मच गया।
अब सवालों के घेरे में महिला
वीडियो सामने आने के बाद गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी चर्चा है। आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद अब महिला ही सवालों के घेरे में आ गई है। वीडियो के मुताबिक, वह नपुंसक नहीं है।
संबंधित खबरें
जातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
40 mins agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
1 hr agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
4 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
5 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
7 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
8 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
21 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines