---विज्ञापन---

दुल्हन ने पति को बताया नपुंसक, नाराज जीजा का ‘कारनामा’ जानकर उड़ गए साले के होश

Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में महिला ने अपने पति को नपुंसक बता दिया, जिसका कुछ ऐसा हुआ कि आसपास के इलाकों में यह मामला गरमा गया है। इतना नहीं महिला ने अपने पति […]

---विज्ञापन---

Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में महिला ने अपने पति को नपुंसक बता दिया, जिसका कुछ ऐसा हुआ कि आसपास के इलाकों में यह मामला गरमा गया है। इतना नहीं महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें दहेज मांगने की बात कही गई है।

पत्नी के नपुंसक बताने से शख्स ने चिढ़ाने के लिए आपत्तिजनक अंदाज में अपने साले को इसका जवाब दिया। दरअसल, शख्स ने अपने नपुंसक नहीं होने के सबूत के तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को भेज दिया। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद मायके में हंगामा हो गया। फिलहाल यह मामला जिलेभर में चर्चा में है, क्योंकि विवाहिता ने पति की इस हरकत पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

---विज्ञापन---

तीन दिन रहकर दुल्हन चली गई मायके

मिली जानकारी के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ही एक युवती की शादी बरेली के आंवला इलाके में युवक से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन वापस मायके चली गई, वह दो-चार दिन ही ससुराल में रही। दरअसल, दुल्हन ने शादी के दो महीने बाद ही अपने पति की मर्दानगी पर सवाल उठा दिया। महिला ने साफ-साफ कहा कि उसका पति नामर्द है।

पत्नी नहीं जाना चाहती ससुराल

पत्नी का कहना है कि उसका पति नपुंसक है और इस वजह से वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। महिला ने कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर कर दिया है। उधर, जैसे ही व्यक्ति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी उसे अपने मायके में नपुंसक बता रही है तो वह हैरान रह गया। इसके बाद उसने एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को ही भेज दिया। इसके बाद महिला के मायके में हंगामा मच गया।

---विज्ञापन---

अब सवालों के घेरे में महिला

वीडियो सामने आने के बाद गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी चर्चा है। आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद अब महिला ही सवालों के घेरे में आ गई है। वीडियो के मुताबिक, वह नपुंसक नहीं है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 12, 2023 02:45 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola