Rajasthan Businessman Was Found Dead In Bathroom (मनोज पाण्डेय): यूपी के लखनऊ के चिनहट स्थित सैफरन होटल में राजस्थान के दवा व्यापारी निलेश भंडारी का शव बाथरूम में बिना कपड़ों के पाया गया। व्यापारी ने होटल में अपनी महिला मित्र को पत्नी बताकर कमरा बुक किया था।
बता दें, मृतक का शव होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला। निलेश भंडारी के साथ उनकी महिला मित्र भी ठहरी हुई थीं, जो घटना के बाद से फरार हैं। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया है।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, निलेश भंडारी मूल रूप से राजस्थान के जालौर के रहने वाले थे और बेंगलुरु, सूरत में उनका बिजनेस था। इसी सिलसिले में वो अपनी महिला मित्र के साथ लखनऊ के चिनहट स्थित होटल सैफरन में ठहरे थे। अगले दिन होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक गेस्ट की मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस निलेश भंडारी को अस्पताल भी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर पुलिस को देखकर होटल में ठहरी महिला मित्र फरार हो गई। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों के बयान के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
ये भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगी ‘अमेरिकन सिटी’, 2.62 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट में क्या है खास?
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
4 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
22 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines