एक करोड़ की ऑडी, खौफनाक साजिश और...इंश्योरेंस क्लेम के लिए शख्स ने खेला 'गंदा खेल'

Crime For Audi Car Insurance Claim: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक करोड़ की ऑडी का इंश्योरेंस क्लेस हड़पने के लिए बिजनेसमैन ने खौफनाक साजिश रची, लेकिन वह अपने ही बिछाए जाल में खुद की फंस गया और पुलिस के सामने उसके खेल का पर्दाफाश हो गया।

UP Lucknow Businessman Audi Car Insurance Claim

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बिजनेसमैन और बरामद की गई उसकी ऑडी कार।

UP Lucknow Businessman Audi Car Insurance Claim: पैसे की भूख इंसान से कुछ भी करा सकती है। जी हां, एक शख्स ने इंश्योरेस के पैसों के लिए इतनी खौफनाक साजिश रची कि पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। उनका दिमाग चकरा गया पूरा मामला जानने के बाद। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन साजिश को अंजाम देने में साथ देने वाले उसके दोस्त की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन

मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। बिजनेसमैन के पास एक करोड़ की ऑडी थी, जिसका एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद उसे बेचने और उसका इंश्योरेंस क्लेम हड़पने के लिए साजिश रची गई, लेकिन बिजनेसमैन अपने बिछाए जाल में खुद ही फंस गया और पुलिस के हाथ लग गया।

विज्ञापन

खुद चुराई अपनी कार और बेचने गया चोर बाजार

DCP ईस्ट लखनऊ प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अंकुर श्रीवास्तव नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास करीब एक करोड़ की ऑडी कार है। साल 2019 में उसकी कार हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद अंकुर ने अपनी कार बेचनी चाही, लेकिन इसके बदले उसे सिर्फ 10 लाख रुपये मिल रहे थे।

विज्ञापन

इसलिए उसने अपने दोस्त हितेश के साथ मिलकर साजिश रची। उसने अपनी कार खुद ही चुरा ली और उसे छिपा दिया। इसके बाद अंकुर और हितेश ऑडी चोरी होने की शिकायत देने विभूति थाने पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू की। पड़ताल में पता चला कि कार अंकुर ने इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए खुद चुराई।

विज्ञापन

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

DCP ईस्ट लखनऊ प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ऑडी चोर को पकड़ने के लिए अंकुर के घर और ऑफिस के आस-पास लगे 100 से ज्यादा CCTV खंगाले। इस दौरान अंकुर खुद अपनी कार को ड्राइव करके आते-जाते दिखा। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखने पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने अंकुर से राज उगलवाने के लिए ट्रिक खेली।

बातों-बातों में अंकुर ने अपनी करतूत खुद ही पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ऑडी कार बरामद कर ली। उसके दोस्त हितेश का नाम भी FIR में जोड़ लिया। अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि वाजिब कीमत लेने के लिए वह ऑडी कार को चोर बाजार में बेचने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन पुलिस के कारण उसके मंसूबों पर पानी फिर गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ