UP BJP Leader Misbehave Slapping Video Viral: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भाजपा नेता ने शख्स के साथ बदसलूकी की तो उसकी महिला साथी उसे कार से उतारकर थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवाद गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था। भाजपा नेता को गाड़ी हटाने के लिए कहने पर उन्होंने तड़क कर जवाब दिया कि तुम्हारा बाप हूं…और इतना कहते ही भाजपा नेता ने गालियां देनी शुरू कर दीं। युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
<
आरोपी नेता 3 बार पार्षद रह चुका
आरोप हैं कि भाजपा नेता नशे में धुत था। वीडियो बनाने पर उसने मोबाइल छीनने की कोशिश भी की, लेकिन उसने भद्दी-भद्दी गालियां निकालीं। इस बीच अचानक हाथापाई करने लगा। यह देखकर शख्स के साथ जो महिला थी, उसने उसे गाड़ी से उतारा और थप्पड़ मारे। भाजपा नेता का नाम अतुल दीक्षित है। वह लखनऊ पश्चिम से 3 बार पार्षद रह चुका है और इस समय भाजपा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि अतुल किसी अपनी SUV में किसी मरीज को लेकर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: बेटियों को छेड़ा तो चौराहे के यमराज छोड़ेंगे नहीं…UP के मुख्यमंत्री की मनचलों को वार्निंग
पुलिस को नहीं दी गई कोई शिकायत
हालांकि मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन देररात सड़क पर हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष अपने-अपने रास्ते चले गए थे। थाना प्रभारी ठाकुरगंज चौक से जब मामले के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना उनके क्षेत्र का नहीं है, लेकिन फिर भी जांच की जा रही है। मारपीट की अभी कोई शिकायत भी पुलिस के पास नहीं आई है। वीडियो कब बनाया गया है, घटना कब की है, इसकी भी जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
25 mins agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
10 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines