UP Love Jihad Case: यूपी से लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ में एक शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ निकाह किया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोपी का नाम ताज मोहम्मद बताया है।
महिला ने कहा कि आरोपी ताज मोहम्मद उसे बबलू नाम बताकर मिला था। इसके बाद उसने उसको प्रेम जाल में फंसाया और साथ ले गया। जब उसे सच्चाई पता चली कि उसका नाम बबलू नहीं बल्कि ताज मोहम्मद है तो उसने उसका विरोध किया। इसके बाद उसने मारपीट की और जबरन मेरा धर्म परिवर्तन करा दिया। ताज मोहम्मद ने मेरा नाम नाजिया रख दिया और मेरे साथ निकाह कर लिया।
मजबूरी में साथ रहना पड़ा
पीड़िता ने बताया कि निकाह के बाद मजबूरी में मुझे उसके साथ रहना पड़ा। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई। फिर किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाने लगी। इस दौरान उसने कुछ पैसा इकट्ठा कर लिया था। जब इस बात की भनक ताज को लगी तो उसने मुझसे वह सारा पैसा ले लिया और सऊदी अरब चला गया। फिर धीरे-धीरे उसने आना-जाना बंद कर दिया।
दूसरी लड़की से कर ली शादी
कुछ समय बाद उसे पता चला कि ताज ने साजिया नामक लड़की से विवाह कर लिया है। जोकि लखनऊ के गोसाईगंज स्थित टोला मलौली की रहने वाली है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और घर से भी निकाल दिया।
ये भी पढ़ेंः बेटी के साथ अंतरंग संबंध बनाने वाला शख्स पहुंचा जेल, बोला-‘पत्नी बीमार थी इसलिए…’
महिला ने भाई के घर ली शरण
महिला ने कहा कि इसके बाद वह अपने भाई घर चली गई लेकिन ताज मोहम्मद उसके भाई के घर आया और वहां पर भी झगड़ा करने लगा। फिर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। मामले में एसएचओ ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2) और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2019 की धारा 3 और 4 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः यूपी के देवरिया में बड़ा हादसा, रॉन्ग साइड चल रहे पिकअप ट्रक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, 3 की मौत
संबंधित खबरें
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 hr agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
3 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
5 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
7 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
15 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
19 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines