BJP MLA Controversial Statement: उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर फिर सुर्खियों में हैं। अक्सर उनके बयान चर्चाओं में रहते हैं। अब मीरापुर उपचुनाव के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे हिंदुओं को खास सलाह दे रहे हैं। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। छपरौली पहुंचे विधायक से पत्रकारों ने महाकुंभ में मुस्लिमों को दुकान न लगाने और मौलानाओं के हिंदुओं को दरगाह न जाने संबंधी निर्देश देने को लेकर सवाल किया था। जिसके बाद विवादित बयान देते हुए नंद किशोर ने कहा कि हिंदुओं को दरगाह में नहीं जाना चाहिए।
नंद किशोर ने कहा कि वहां जिहादी दफन हैं। इन्होंने महिलाओं पर जुल्म किए हैं। इसके बाद नंद किशोर ने मंदिर आने वाले लोगों को लिए भी अजीब सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले लोगों का मजहबी टेस्ट हो। उनसे मंत्र बुलवाए जाएं, अगर ऐसा कर पाने में कोई असमर्थ है तो खतना की जांच की जाए। अगर कोई भी शख्स संदिग्ध लगे तो उसकी जांच की जाए।
ककोर गांव में दिया बयान
उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म के लोग भी हिंदू देवी-देवताओं को मानते हैं। मौलवी भी अगर जलाभिषेक करेंगे तो देश में सनातन धर्म बुलंद होगा। उन्होंने थूक और मूत्र जिहाद को बड़ी साजिश करार दिया। इसके अलावा नंद किशोर ने कहा कि इस मुद्दे पर तो मुस्लिम धर्मगुरुओं की भी बोलती बंद हो जाती है। विधायक नंद किशोर बागपत जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के यहां उनके बेटे के शादी समारोह में शिरकत करने ककोर गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है, उसके रूप अलग हैं। हिंदुओं को मौलवियों के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। दरगाहों में दफन जिहादियों ने हिंदू बेटियों को जौहर के लिए मजबूर किया था।
ये भी पढ़ेंः पहले SDM को मारा थप्पड़, फिर फरार; अब दी सफाई, जानें क्या बोले नरेश मीणा?
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines