UP Lok Sabha Election First Phase Voting Updates 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कल 8 सीटों पर मतदान हैं। यूपी में इस बार रालोद चुनावों में बीजेपी के साथ है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर एनडीए की ताकत बढ़ गई है। वहीं, सपा और कांग्रेस ने एनडीए के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंका है। उधर मायावती की बसपा इस बार चुनावी मैदान में अकेले ताल ठोक रही है।
बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, रालोद और बसपा एक साथ चुनाव मैदान में थीं। यूपी में इस बार भी सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण की जिन आठ सीटों पर वोटिंंग होनी है, उससे पश्चिमी यूपी का सियासी भविष्य काफी हद तक ईवीएम में कैद हो जाएगा।
News24 पर आपको वोटिंंग से जुड़ी हर जानकारी
इन सीटों पर दिलचस्प है मुकाबला
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत पर आज मतदान है। साल 2019 लोकसभा चुनावों नतीजों पर नजर डालें तो इनमें से तीन सीटों पर बीजेपी, तीन बसपा व दो सपा ने जीती थीं। बता दें 2019 में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के आजम खान जीते थे। इस सीट पर 2022 में उपचुनाव हुआ जिसमें बीजेपी के धनश्याम सिंह लोधी विजयी रहे।
ये भी पढ़ें: वोटर आईडी नहीं तो भी कर सकते हैं वोट
नगीना और कैराना पर कांटे की टक्कर
कैराना में मुकाबला दिलचस्प है, यहां 2019 में भाजपा के प्रदीप चौधरी जीते थे, जो दोबारा मैदान में हैं। वहीं, नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के नहटौर विधायक ओम कुमार और इंडिया गठबंधन की ओर से पूर्व जज मनोज कुमार चुनावी मैदान में हैं। वही, बसपा ने यहां से सुरेंद्र पाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।
रामपुर सीट पर रहेगी नजर
रामपुर सीट पर इस बार बड़ा दिलचस्प मुकाबला है। दरअसल, 2022 में हुए उपचुनाव में यहां से बीजेपी के धनश्याम सिंह लोधी चुनाव जीते। इससे पहले सपा नेता आजम खान यहां से सांसद थे। रामपुर सीट का जातीय समीकरण देखें तो यहां करीब 51% मुस्लिम आबादी है। इस सीट पर 46% हिंदू आबादी, 2.50 लाख लोधी, 70 हजार सैनी, 60 हजार दलित और करीब 40 हजार कुर्मी वोट बैंक है। इसी तरह मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 48 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक है। यहां साल 2019 में सपा के डॉ. एसटी हसन चुनाव जीते थे। इस बार पार्टी ने पहले उन्हें टिकट दिया था।
ये भी पढ़ें: वोटिंंग लिस्ट में नाम है या नहीं, यहां चेक करें
8 सीटों पर कितने वोटर
यूपी की इन 8 सीटों पर करीब 1.43 करोड़ उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक तमाम राजनीतिक पार्टियों के 80 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 7 महिलाएं हैं।
ये भी पढ़ें: घर बैठे डाउनलोड करें वोटर आईडी कार्ड
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 mins agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
16 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
21 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
22 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines