UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले नेताओं के बेबाक बयान लगातार चुनावी पारा बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक आज हर किसी के बयान चुनावी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ताजा मामला यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर से जुड़ा है। ओपी राजभर की पार्टी सुभाषपा और भाजपा यूपी में लोकसभा गठबंधन में लड़ रहे हैं। मऊ की घोसी लोकसभा सीट से उनके बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान घोसी में प्रचार के लिए पहुंचे ओपी राजभर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ओपी राजभर ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेशक भाजपा से गठबंधन किया है लेकिन जरूरत पड़ी तो आप लोगों के सम्मान में पार्टी छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि जो भी दल हो लेकिन उनसे हमारा दल अलग है। भाजपा से समझौता किया है जिस दिन आपके ऊपर आएगी, उस दिन समझौता तोड़ लूंगा। हम जो बात कहते हैं, वह करते हैं। राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि शेर का बच्चा हूं, गीदड़ का नहीं। पीएचडी किया हुआ है। जितने लोग लड़ रहे हैं उनकी औकात नहीं है भाजपा के लोगों से बात करने की।
कौन किसका बाप, ये बड़ा सवाल छोड़ गए राजभर
राजभर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सीएम के सामने हैसियत रखता हूं। आप जानते हो ना उनका बाप हूं मैं। इतना कहते ही कार्यकर्ताओं उत्साह से झूम उठे और ओपी राजभर जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। ऐसे में अब विपक्ष सवाल पूछ रहा है कि ओमप्रकाश राजभर जिन लोगों के नाम लिए क्या वे उनके बाप है? या विपक्षियों के? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
घोसी से राहुल सिंह की रिपोर्ट।
ये भी पढ़ेंः भगवाधारी हो गए ओवैसी! सामने आए Video में मुस्कराते नजर आ रहे AIMIM प्रमुख
ये भी पढ़ेंः Prajwal Revanna के खिलाफ दूसरा लुक आउट नेटिस जारी, जानें क्या बोले Rahul Gandhi?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
13 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
13 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
16 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines