UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले यूपी से लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, अमेठी-रायबरेली सीटों से नामांकन कर सकते हैं। हालांकि इसकी घोषणा 30 अप्रैल से पहले नहीं की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में केरल की वायनाड सीट पर भी मतदान होगा। इस सीट पर राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा के सुरेंद्रन और सीपीआई के एनी राजा से होगा।
इस बीच खबर यह भी है कि नामांकन से पहले दोनों दिग्गज नेता अयोध्या में रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं। अमेठी-रायबरेली से दोनों की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अगर दोनों नेता मैदान में उतरते हैं तो 1 मई और 3 मई को नामांकन कर सकते हैं।
राहुल गांधी की टीम ने शुरू किया कैंपेन
चुनाव की तैयारी को लेकर राहुल गांधी की टीम ने अमेठी में कैंप भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस 1 मई से अमेठी में अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी और इस दौरान राहुल गांधी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बता दें कि अमेठी और रायबरेली सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा है।
2019 में अमेठी से हार गए थे राहुल गांधी
बता दें कि 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 49 हजार से अधिक मतों पराजित किया था। हालांकि उन्होंने केरल के वायनाड से भी नामांकन दाखिल किया था। वहीं रायबरेली सीट पर भी कांग्रेस का भी कब्जा रहा है। 2019 में सोनिया गांधी ने यहां से चुनाव जीता था। खराब स्वास्थ्य के कारण इस बार वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रही हैं। फिलहाल सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा की सांसद हैं।
4 बार सांसद रायबरेली से सांसद रहीं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी अपना पहला चुनाव 1999 में अमेठी से लड़ी और बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद 2004 में वे पहली बार रायबरेली से चुनाव लड़ीं। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी कुल 5 बार लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुईं। ऐसे में उनकी सीट पर अब बेटी प्रियंका गांधी मैदान में उतर सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः समस्तीपुर में मंत्रियों के बच्चे आमने-सामने, चुनावी जंग हुई रोचक, जानें कौन-कौन हैं मैदान में?
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने हैदराबाद में उतारा तगड़ा प्रत्याशी, ओवैसी के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव?
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
2 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
10 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
11 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
12 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
14 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
15 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
17 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines