Om Pratap
Read More
UP Local Body Election Results 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दो चरणों के दौरान डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना के लिए 353 केंद्र बनाए गए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद 17 मेयर और 1401 पार्षद चुने जाएंगे।
बता दें कि 19 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। ULB इलेक्शन में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5260 सदस्यों का भी चुनाव होगा। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव चार मई और 11 मई को हुए थे।

UP Local Body Election Results 2023 Live Updates…
#WATCH | BJP leaders felicitate CM Yogi Adityanath as BJP sweeps urban local body polls in Uttar Pradesh pic.twitter.com/vRhpNEcdZg
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023

17 नगर निगमों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath #YogiAdityanath #BJP4UP
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 13, 2023
गोरखपुर नगर निगम में महापौर पद पर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव के विजयी होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं
हम आपके यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हैं।#BJP4UP pic.twitter.com/KmqfI5mjtB
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 13, 2023
#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya thanks the people of the state for BJP's victory in the State Municipal elections. pic.twitter.com/hbD3Jl59T2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023

मेरठ में मेयर पद के लिए चौथे राउंड की मतगणना
बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया 16788 से आगे।
सहारनपुर नगर निगम में महापौर पद पर डॉ. अजय कुमार के विजयी होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं
हम आपके यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हैं। pic.twitter.com/yEdA8E1uK5
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 13, 2023
कानपुर महापौर
भाजपा की प्रत्याशी 34769 वोटों से आगे।
सहारनपुर में 12वें राउंड की गिनती
51655 वोटों से भाजपा के डा अजय सिंह आगे।
अयोध्या नगर निगम में महापौर पद पर श्री गिरीशपति त्रिपाठी के विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
हम आपके यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हैं।#BJP4UP pic.twitter.com/FufN0XXgtr
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 13, 2023
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1657273608719454208
झांसी नगर निगम में महापौर पद पर श्री बिहारी लाल आर्य के विजयी होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं
हम आपके यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हैं।#BJP4UP pic.twitter.com/DlAwjjhwrq
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 13, 2023
UP local body poll results | The counting of votes is expected to be completed by 2-3 pm today. The counting process is undergoing smoothly. No winning candidate is allowed to hold celebratory processions: Lucknow DM Surya Pal Gangwar pic.twitter.com/EJrPOfxgb8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023

#WATCH | Votes cast through EVMs and paper ballots in UP local body polls being counted in Gorakhpur pic.twitter.com/4eDqqv4ZA0
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
उत्तर प्रदेश: लखनऊ नगर निगम चुनाव की मतगणना 8 बजे शुरू होगी। तस्वीरें मतगणना केंद्र के बाहर की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। pic.twitter.com/47VR3AbDbN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। तस्वीरें वाराणसी के मतगणना केंद्र के बाहर की हैं। pic.twitter.com/mz05C6BXXg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
मुरादाबाद: आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए मुरादाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
SSP हेमराज मीणा ने बताया, "हमारे यहां 4 केंद्रों पर मतगणना होगी। 1249 कांस्टेबल, 200 सब इंस्पेक्टर, 32 इंस्पेक्टर और PAC की 2 टीमों की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र… pic.twitter.com/fvWm1Fpe2a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
मथुरा: आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
SP सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया, "मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती है, वैध पास वालों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले… pic.twitter.com/DkJNTqZ3Kd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभाएं कीं। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया था। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।
शाहजहांपुर इस साल पहली बार अपने महापौर का चुनाव करेगा। 2018 में शाहजहांपुर नगर निगम बन गया था। मेरठ और अलीगढ़ में 2017 में बसपा के मेयर थे, जबकि बाकी नगर निकायों में भाजपा का शासन था।
यूएलबी चुनावों में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों का भी चुनाव होगा। नगर पंचायतों के लिए 542 अध्यक्षों और 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा। स्टेट इलेक्शन कमिशन के मुताबिक, 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे।
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में 4 मई और 11 मई को हुए थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 4.32 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 53 प्रतिशत मतदाताओं ने यूएलबी चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के मुताबिक, 353 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेंद्र अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और बढ़ती गर्मी को देखते हुए मतगणना केंद्रों पर ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।