UP Liquor Shops Timing : उत्तर प्रदेश में शराब पीने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब शराबी देर रात तक जाम छलका सकेंगे और उन्हें शराब के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसे लेकर यूपी सरकार ने शराब की दुकानें बंद होने का टाइम बढ़ा दिया है। अब यूपी में देर रात तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी, जिससे आप क्रिसमस और नए साल की पार्टी कर सकेंगे। यूपी के आबकारी विभाग ने यह जानकारी दी है।
देश में 25 दिसंबर को क्रिसमस और एक जनवरी को न्यू ईयर है। इससे एक दिन पहले यानी पूर्व संध्या पर लोग क्रिसमस और न्यू ईयर को सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान लोग पुराने साल 2023 की विदाई और नए साल 2024 के वेलकम पर पार्टी करते हैं। ऐसे में लोग न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर देर रात तक सेलिब्रेशन करते हैं। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने शराब की दुकानों के बंद होने का समय एक घंटा और बढ़ाने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें : सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने फिर भेजा समन
आबकारी विभाग ने जारी की अधिसूचना
इसे लेकर उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत अब यूपी में 24 दिसंबर और 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि, शराब की दुकानों के खुलने के टाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन बंद होने का समय रात 10 बजे से एक घंटा बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया है। यानी अब शराब पीने वाले लोग ठेके से रात 11 बजे से शराब खरीद सकते हैं।
काफी समय से शराब बिक्री के टाइम को बढ़ाने की मांग कर रहे ठेकेदार
आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से शराब दुकान के ठेकेदारों की मांग है कि ठेका खुलने और बंद होने का समय बढ़ाया जाना चाहिए। इसके तहत शराब की दुकानों में सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक शराब की बिक्री हो। इसे लेकर यूपी सरकार ने साफ मना कर दिया है। सरकार का कहना है कि सिर्फ खास अवसरों पर ही शराब बिक्री का समय विस्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
5 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines