यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और किसानों के लिए बड़ी खबर आ गई है. सरकार ने किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों और खेती से जुड़े बिजनेस करने वालों के लिए तिजोरी खोल दी है. इस साल बैंकों को कहा गया है कि 3.03 लाख करोड़ रुपये का लोन बांटना है. पहले टारगेट 2.78 लाख करोड़ था, अब केंद्र ने सीधे 25 हजार करोड़ बढ़ा दिया है.
वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर में नया लक्ष्य जारी कर दिया है और सभी बैंकों को पर्ची थमा दी गई है. सरकार चाहती है ज्यादा से ज्यादा किसान, पशुपालक लोन लें, खेती करें, डेयरी, पोल्ट्री, मछली पालन का बिजनेस शुरू करें. इससे गांव में पैसा आएगा और सरकार की छवि भी बनेगी.
यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000 रुपये
क्या बैंक ये टारगेट पूरा कर पाएंगे?
लेकिन सवाल ये है – क्या बैंक ये टारगेट पूरा कर पाएंगे? बिजनेस एंगल से समझें… आंकड़ा क्या कहता है? पिछले साल 2025-26 में टारगेट 2.44 लाख करोड़ का था, पर बैंक सिर्फ 2.02 लाख करोड़ ही बांट पाए. मतलब 42 हजार करोड़ कम. और अब सीधे 3.03 लाख करोड़ का टारगेट, जो पिछले साल के असल वितरण से 50% ज्यादा है.
जबकि हकीकत ये है कि यूपी में कृषि लोन हर साल सिर्फ 9% के हिसाब से बढ़ रहा है. तो 50% जंप करना बैंकों के लिए आसान नहीं होगा.
आपके लिए इसका मतलब क्या है?
अगर आप किसान हैं, पशुपालन या मत्स्य पालन करना चाहते हैं, या एग्री-स्टार्टअप खोलना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट टाइम है. बैंकों पर लोन देने का दबाव है, तो आपका लोन जल्दी पास होगा. KCC, डेयरी लोन, मत्स्य लोन, फूड प्रोसेसिंग लोन में ब्याज पर सब्सिडी भी मिलेगी. सरकार खुद बैंकों को बोलेगी – लोन दो, टारगेट पूरा करो.
तो अगर बिजनेस प्लान है तो अभी बैंक जाएं, क्योंकि चुनाव से पहले बैंक मना नहीं करेंगे.
किन चीजों के लिए मिलेगा लोन?
खेती-किसानी जैसे कि बीज, खाद, ट्रैक्टर, पशुपालन (गाय, भैंस, मुर्गी फार्म), मत्स्य पालन (तालाब, मछली बीज), बागवानी, कोल्ड स्टोरेज, एग्री बिजनेस आदि के लिए लोन दिया जाएगा.
FAQ
Q: यूपी में किसानों के लिए कितना लोन टारगेट है?
A: वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए बैंकों को 3.03 लाख करोड़ रुपये लोन बांटने का लक्ष्य दिया गया है, जो पहले 2.78 लाख करोड़ था.
Q: ये लोन किसे मिलेगा?
A: किसान, पशुपालक, मत्स्य पालक, बागवानी करने वाले और कृषि उद्यमी इस लोन के लिए पात्र हैं. KCC, डेयरी, पोल्ट्री, कोल्ड स्टोरेज जैसे कामों के लिए लोन मिलेगा.
Q: क्या चुनाव के कारण लोन टारगेट बढ़ा है?
A: अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव हैं. सरकार चाहती है ज्यादा से ज्यादा किसानों को लोन मिले, इसलिए बैंकों पर टारगेट पूरा करने का दबाव है.
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
14 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
15 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
22 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
22 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
23 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
23 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines