UP Kanpur Tobacco Trader Income Tax Raid Update: पान मसाला बेचने वाला ‘धनकुबेर’ निकला। इनकम टैक्स की रेड में उसके घर से इतना खजाना मिला, देखकर आयकर अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। 29 फरवरी से शुरू हुई छापामारी को 5 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक खजाना खत्म नहीं हुआ।
आयकर विभाग की टीमें तंबाकू कारोबारी के 20 ठिकाने खंगाल चुकी हैं। आरोपी का नाम केके मिश्रा है, जो बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है। आयकर विभाग ने कंपनी के दिल्ली, मुंबई, गुजरात के ठिकाने खंगाल दिए हैं। रेड के दौरान आयकर अधिकारियों ने 100 करोड़ के टैक्स की चोर भी पकड़ी है।
छापामारी में मिल चुकी यह सब चीजें
- केके मिश्रा के घर से 7 करोड़ कैश मिला है। 3 करोड़ के गहने बरामद हुए
- डायमंड की करीब 5 घड़ियां मिली हैं, जिनकी कीमत करीब 12 करोड़ है।
- मैकलेरन, लेम्बोर्गिनी, फेरारी सहित 60 करोड़ से ज्यादा की कारें मिली हैं।
- 16 करोड़ की रोल्स रॉयस (Rolls-Royce) कार बेटे शिवम के घर से मिली।
केके मिश्रा पर आयकर विभाग के आरोप
आयकर विभाग ने केके मिश्रा पर 100 करोड़ के आयकर टैक्स की चोरी करने का आरोप लगाया है। कागजों में कंपनी का टर्नओवर 20 से 25 करोड़ ही दिखाया गया है, जबकि टर्नओवर करीब 100 से 150 करोड़ रुपये का है। केके मिश्रा पर आरोप है कि वह दूसरी कंपनियों को कच्चा माल सप्लाई करने की आड़ में टैक्स और GST की चोरी कर रहा है। उसकी कंपनी बिना किसी डॉक्यूमेंट के तंबाकू और पान मसाला बेचती है। छापामारी के दौरान आयकर टीमों ने केके मिश्रा के बैंक खातों की डिटेल जब्त की है। कंपनी से जुड़े डॉक्यूमेंट, हार्ड डिस्क और लैपटॉप जब्त किए हैं।
बीमारी का बहाना बनाकर बचने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब आयकर टीमें केके मिश्रा के घर पहुंची तो उसने बीमारी का बहाना बना लिया और अस्पताल पहुंच गया। कुछ दिन पहले उसकी लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी, जिसके चेकअप के बहाने उसने बचने की कोशिश की। वह आयकर अधिकारियों के सवालों का जवाब देने से बचता रहा, लेकिन जब उसने जांच में सहयोग नहीं किया तो आयकर अधिकारियों ने सख्ती बरती। इसके बाद वह पूछताछ में शामिल हुआ।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
14 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
17 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines