Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने कराची खाना के गगन सागर होटल में वारदात को अंजाम दिया। BCA की छात्रा के साथ आरोपी प्रियांशु की दोस्ती थी। शनिवार को उसने मिलने के लिए होटल में बुलाया था। यहां पहले नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश किया। फिर रेप किया और बाद में गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने गोविंद नगर पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गर्लफ्रेंड ने एक इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था। उसकी कई लड़कों से दोस्ती हो गई थी। जो उसे बुरा लगती थी। वहीं, वह जब भी उसे फोन करता, वह दूसरी कॉल पर व्यस्त मिलती थी।
खुद थाने जाकर किया सरेंडर
आरोपी मृतका के घर के पास ही रहता था। वह उसका फोन भी उठाना बंद करने लगी थी। जिसके बाद उसने इतनी बर्बरता की। आरोपी ने छात्रा की सांस की नली तक काट डाली। शाम को साढ़े 5 बजे आरोपी ने थाने में सरेंडर किया। पुलिस को जाकर बोला कि उसका शव होटल के रूम नंबर 402 में पड़ा है। उसे हत्या के बाद कोई पछतावा नहीं है। वह अब वापस नहीं आना चाहता। पुलिस उसके घरवालों को परेशान न करे, इसलिए सरेंडर किया है। मुझे अपने किए पर कोई पश्चाताप नहीं है। एसीपी बाबूपुरवा अंजली विश्वकर्मा और इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने आरोपी से पूछताछ की।
ये भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए क्यों हायर किए बाहर के शूटर? सामने आई ये वजह
आरोपी ने बताया कि उसने कई बार गर्लफ्रेंड को समझाया था। लेकिन वह नहीं मानी। परिजनों के मुताबिक छात्रा घर से इंस्टीट्यूट के लिए निकली थी। लेकिन वह इंस्टीट्यूट नहीं पहुंची। आरोपी बाइक के जरिए पौने दो बजे उसे होटल लेकर पहुंचा था। इसके बाद दोनों ने अपने फोन बंद कर लिए। आरोपी के अनुसार थर्माकोल कटर से कई बार उसने गला रेता। आरोपी पौने 4 बजे होटल से कर्मचारियों को कुछ लाने की बात कहकर निकला था। फिर दोबारा होटल आया। मर्डर के बाद सीधा घर गया। यहां बाइक खड़ी की। गला काटते समय उसे खुद भी चोट लग गई थी।
आरोपी को खुद भी लगी चोट
मां ने पूछा तो उसने कहा कि वैसे ही चोट लग गई। वहीं, छात्रा के परिजनों को उसका मोबाइल बंद मिला। काफी देर उन लोगों ने खोज भी की। जिसके बाद एक युवक ने उन्हें जानकारी दी। प्रियांशु ने उस युवक को फोन कर मर्डर करने की बात कबूली थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने प्रियांशु पर तंग करने का आरोप पहले लगाया था। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत घरवालों को दी थी। लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। प्रियांशु ने कबूल किया कि हत्या के बाद होटल में नहाया था। कमरे में UP पुलिस को चारों तरफ खून ही खून मिला। पुलिस ने मौके से 12 सैंपल जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 600 रुपये में रूम बुक किया था।
यह भी पढ़ें:क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
4 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
5 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
6 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
7 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
8 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
9 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
10 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
21 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines