शाहनवाज चौधरी
UP Judge And Doctor Hot Talk on Horn: ‘सॉरी माई लार्ड, मैं आपको पहचान नहीं पाया’ ये शब्द हैं उत्तर प्रदेश के डॉक्टर के, जिन्होंने हूटर बजाने पर जज को ही ज्ञान देने की कोशिश की और उनसे बहस करने लगे। ये किस्सा उस वक्त का है जब एक जज अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए और उनके ड्राइवर ने गाड़ी का हूटर बजा दिया। इस पर वहां मौजूद एक डॉक्टर ने हूटर को लेकर जज को कुछ बोल दिया। जिसके बाद जज और डॉक्टर के बीच काफी बहस हुई। अंत में जज ने पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद डॉक्टर ने जज से माफी मांगी।
डॉक्टर और जज के बीच हूटर पर बहस
यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के यमुनापुरम कॉलोनी में स्थित फेमस प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल के गेट का है। दरअसल, जज साहब गुरुवार को अपने बच्चों को छोड़ने स्कूल आए। बच्चों को स्कूल छोड़कर जाते वक्त जज साहब के ड्राइवर ने कार का हूटर बजा दिया। जिस समय हूटर बजाया गया, उस समय एक डॉक्टर भी वहां मौजूद था। डॉक्टर ने हूटर को लेकर जज साहब से कुछ बोल दिया, जिस पर जज साहब को गुस्सा आ गया। इसके बाद दोनों के बीच हूटर बजाने को लेकर बहस हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि जज साहब ने पुलिस के आला अफसर को फोन कर दिया। तत्काल स्कूल में कोतवाली देहात की पुलिस पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: UP: हाईवे पर बैल गाड़ी के साथ स्टंटबाजी! थाने के सामने से गुजरा हुड़दंगई काफिला, पुलिस को नहीं लगी भनक
डॉक्टर ने लिया यू-टर्न
इसके बाद डॉक्टर ने हालात को भांपते हुए यू-टर्न लिया और मामला निपटाने में जुट गए। आखिर में डॉक्टर ने जज को ‘सॉरी माय लॉर्ड, मैं आपको पहचान नहीं पाया’ कहकर मामला शांत किया। वहीं, स्कूल प्रबंधन डॉक्टर और जज के बीच विवाद को लेकर मौन बना हुआ है। इस विवाद पर स्कूल कुछ भी बोलने से बच रहा है। हालांकि, डॉक्टर और जज के बीच हुई हॉट टॉक की चर्चा पूरे शहर में फैल गई है।
मामले पर क्या बोली पुलिस?
बुलंदशहर के एएसपी ऋजुल ने बताया कि कार का हूटर बजने को लेकर डॉक्टर और जज के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में निपटा लिया गया। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
45 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
19 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines