Jaunpur SP Leader Murder: यूपी के जौनपुर में सपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने अध्यक्ष की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या की गई। इस हत्याकंड के बाद एसपी भारी पुलिस बल लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जानिए आखिर नेता की हत्या क्यों की गई?
घर लौटते वक्त हुई हत्या
लाईन बाजार थाना क्षेत्र परियावां गांव में सपा कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष राजेश यादव उर्फ नाटे बाजार से घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोकर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में उनका सिर धड़ से अलग हो गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मंच गया।
ये भी पढ़ें: औरंगजेब पर बयान देने वाले अबू आजमी कौन? जिन पर महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR
एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ और एसपी ग्रामीण समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल एसपी ने भीड़ को समझाया और जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। परिजनों से बातचीत में पता चला कि राहुल यादव नाम के एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष
सपा बूथ अध्यक्ष राजेश यादव की हत्या की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या भी मौके पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजेश हमारी पार्टी के बूथ अध्यक्ष थे, जो रात में बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाश उनकी हत्या करके फरार हो गए। वहीं, उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
ये भी पढ़ें: Shehzadi को दुबई में क्यों फांसी से बचा नहीं पाया अभागा बाप, भारत सरकार ने क्यों नहीं की मदद?
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
12 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
4 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
22 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines