UP Jaunpur Road Accident Inside Story (नीतीश कुमार, जौनपुर): कार बुरी तरह पिचकी थी, खून से सनी थी। सड़क पर 6 लोगों की लाशें पड़ी थीं और 3 लोग दर्द के मारे चिल्ला रहे थे। राहगीरों ने घायलों को किसी तरह पिचकी हुई कार से निकाला और अस्पताल तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई।
हादसा उत्तर प्रदेश जिले के जौनपुर में रविवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुआ। बिहार के सीतामढ़ी जिले में रहने वाले 9 लोग कार में सवार होकर लड़की देखने प्रयागराज जा रहे थे। जब वे गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास पहुंचे तो कार एक ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की 2 वजह आई सामने
प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी केराकत ने बताया कि हादसे की अभी तक 2 वजह सामने आई हैं। एक वजह तिराहे पर यूटर्न लेना है। रात के अंधेरे में तिराहे पर जब माल से लोड ट्रक यूटर्न ले रहा था तो पास से निकलने की कोशिश में हादसा हुआ। ट्रक वाले ने अचानक ट्रक पीछे लिया और कार सीधे उसमें जा घुसी। दूसरी वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना है।
परिवार के लोग रात करीब 12 बजे प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। ड्राइवर को नींद की झपकी लगी और झटका लगने पर कार यूटर्न ले रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में मरने वालों मं पिता-पुत्र भी शामिल हैं। वहीं भोर के सन्नाटे में धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की नींद टूट गई और वे बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
घायल-मृतक एक ही परिवार के
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में लड़के का पिता, 2 भाई, 6 साल का भतीजा, भाभी, ताउ और मामी शामिल हैं। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अनीश शर्मा पुत्र गजाधर शर्मा, 60 वर्षीय गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा, 55 वर्षीय जवाहर शर्मा पुत्र राम प्रताप, 18 वर्षीय गौतम शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा, 32 वर्षीय सोनम पत्नी बजरंग शर्मा और 33 वर्षीय रिंकू देवी पत्नी पवन शर्मा और 9 वर्षीय युग शर्मा के रूप में हुई है।
घायलों में 40 वर्षीय मीना शर्मा और एक अन्य व्यक्ति है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। ट्रक ड्राइवर फरार है, लेकिन सड़क पर कार को 100 मीटर तक घसीटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines