हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिंगर अक्षरा सिंह के गाना गाते ही भड़की ऑडियंस एक दूसरे पर फेंकने लगी कुर्सियां, आखिर ऐसा क्या हुआ?

विज्ञापन
Singer Akshara Singh Show

अशोक कुमार तिवारी, जौनपुर

Singer Akshara Singh Show Audience Created Ruckus: सिंगर अक्षरा सिंह ने जैसे ही गाना शुरू किया, ऑडियंस भड़क गई और एक दूसरे पर उन्होंने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए गणेश उत्सव कार्यक्रम में बुधवार रात को काफी हंगामा हुआ। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मशहूर गायक हनी सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंचे थे। अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम में “हमरी चुनरिया बा झलकौवा” भोजपुरी गीत की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर से सामने आया अजीब मामला, पुलिस ने करा डाला 6 मुर्गों का पोस्टमार्टम; जानिए क्या है वजह

विज्ञापन

IAS अभिषेक सिंह 3 दिवसीय गणेश उत्सव के आयोजक

हनी सिंह ने “लूंगी डांस और दिल चोरी साडा हो गया” की प्रस्तुति दी। अक्षरा सिंह ने एक और परफॉर्मेंस दी, लेकिन उन्होंने जो गाना गाया, उसे सुनकर लोग बेकाबू हो गए। हालात यह बने की लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। पब्लिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन लाठियां भांजने के बाद भी पब्लिक कंट्रोल में नहीं आ सकी। जौनपुर के TD कॉलेज मैदान में 3 दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रम करवाया जा रहा है, जिसके आयोजक IAS अभिषेक सिंह हैं। इसमें तीनों दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘चंद्रमा की बदसूरत तस्वीरों को जारी नहीं करें इसरो’, जानें रामगोपाल यादव ने वैज्ञानिकाें से क्याें की ये अनूठी मांग?

विज्ञापन

3 थानों की पुलिस मिलकर भी नहीं संभाल सकी व्यवस्था

बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह ने जब अपने प्रसिद्ध गाने ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…’ को गाना शुरू किया तो लोग बवाल करने लगे। पंडाल में कुर्सियां चलने लगीं। 3 थानों की पुलिस सुरक्षा के लिए बुलाई गई थी। इसके अलावा 300 से अधिक बाउंसर्स को ड्यूटी सौंपी गई थी, लेकिन बवाल को देखते हुए अक्षरा सिंह को अपनी प्रस्तुति रोकनी पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत व्यवस्थित तरीके से हुई थी, लेकिन बाद में सब कुछ खराब हो गया।

यह भी पढ़ें: वीडियो देख सात साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची से किया रेप, मगर नहीं मिल सकती सजा, जानें क्यों?

विज्ञापन

जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं, मौजूद दर्शकों ने गाने ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…..’ की डिमांड की। अक्षरा सिंह ने भी लोगों का सम्मान किया और गाने की प्रस्तुति देनी शुरू की, लेकिन दर्शकों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। स्थिति कंट्रोल में न आते देख अक्षरा को प्रस्तुति रोकनी पड़ी और फिर वे स्टेज शो बीच में छोड़कर निकल गईं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola