नितिश कुमार, जौनपुर
Woman Brutalized in Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ग्राम विकास अधिकारी समेत चार आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को जलती हुई सिगरेट से जलाने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता पुलिस से शिकायत करने के लिए चक्कर लगाती रही। लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय थाने के अंदर पीड़िता को आरोपियों से 1.5 लाख रुपये में जबरन सुलहनामा लिखाकर मामले को दबाने की कोशिश की।
पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
यूपी के जौनपुर की एक महिला ने आरोप लगाया है की उसके पति ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाने की भी कोशिश की। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले प्यार में फंसाया फिर उसने शादी करके मकान, जमीन अपने और अपने भाई के नाम करवा लिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पहले शाहगंज पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने महिला की कोई मदद नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो एसपी ने फटकार लगाई और शाहगंज कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद शाहगंज कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर की शादी और…
बता दें कि यह पूरी घटना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके घर के सामने खुटहन के इमामपुर निवासी आरोपी प्रदीप सोनी की आभूषण की दुकान है। पीड़िता का पति नशेड़ी था। आरोपी के साथ घर पर मीट और शराब की पार्टी होती थी। आरोपी ने उसके पति की तबीयत खराब होने और अक्सर घर आने-जाने का फायदा उठाया और प्रेमजाल में फंसाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आभूषण व्यवसायी ने विश्वास में लेकर उसका मकान और जमीन दोनों अपने और अपने भाई के नाम करा लिया। पति की मौत के बाद आरोपी आभूषण व्यवसायी ने पीड़िता से शादी भी कर ली, लेकिन प्रॉपर्टी हथियाने के बाद आरोपी ने महिला को धोखा देते हुए दूसरी शादी कर ली।
प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया
पीड़िता का आरोप है कि घटना के वक्त वह अकेले घर के अंदर सो रही थी। आरोपी आभूषण व्यवसायी ने 4 लोगों के साथ उसके घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद करके जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पास में रखी धारदार कैंची से पीड़िता को डराते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं इस दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट को जलती हुई सिगरेट से जलाने की कोशिश भी की। पीड़िता ने बताया कि उसे घर खाली करने और किसी से कुछ भी न बताने की धमकी दी गई। गैंगरेप के बाद बेसुध हालत में पड़ी पीड़िता को जब होश आया तो वह आरोपियों के डर से मायके चली गई। मायके वालों को आपबीती बताने के बाद उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
एसपी कौस्तुभ के हस्तक्षेप के बाद शाहगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी आभूषण व्यवसायी प्रदीप सोनी, उसके भाई ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सोनी, बहन लक्ष्मी और एक अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 70(1), 333, 351(3), 318(4), 352, 305(A), 127(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रदीप सोनी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
4 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
21 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines