लखनऊ: प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को एक बार फिर गोमतीनगर के किसान बाजार स्थित राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों के साथ मिशन के कार्यों को संचालित कर रही एजेंसियों और कार्यों की प्रगति पर लम्बी चर्चा की। स्वतंत्र देव सिंह ने अलग-अलग कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे नोडल अफसरों से एक-एक करके बातचीत की। एजेंसियों और उनके प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।
कई विषयों पर अधिकारियों से विचार विमर्श
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय में लगभग साढ़े 3 घंटे बिताने के दौरान जल शक्ति मंत्री ने एजेंसियों के कार्य आवंटन को लेकर भी अधिकारियों से लम्बी पूछताछ की। उन्होंने एजेंसियों के संचालकों के नाम, मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से दर्ज करने और समय-समय पर कार्य प्रगति को लेकर उनसे बातचीत करते रहने के भी निर्देश दिये। जल शक्ति मंत्री ने जागरुकता, सहायक एजेंसियों, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (TPI), प्रशिक्षण कार्य कर रही एजेंसियों, ISA और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े कार्यों और एजेंसियों का पूरा ब्योरा भी लिया।
दूसरी बार मिशन के दफ्तर में पहुंचे मंत्री
इस दौरान उनके साथ राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लगातार राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यालय पहुंचकर कार्यों की पड़ताल करने के साथ ही एजेसिंयों और उनकी कार्यप्रणाली की निगरानी भी कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में जल शक्ति मंत्री दूसरी बार शुक्रवार को मिशन के दफ्तर पहुंचे और कार्यों की समीक्षा की।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
23 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines