Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के चलते 24 से 29 सितंबर 2025 तक ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग योजना जारी की है. इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस मेगा इवेंट में देश-विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था लागू की है. प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.
भारी वाहनों पर रोक
सुबह 7 से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपोमार्ट के आसपास भारी (हेट) मध्यम (एलएमवी) और हल्के (एलटीवी) मालवाहन का प्रवेश बंद रहेगा. हालांकि, दूध, फल-सब्जी व मेडिकल वाहनों को छूट दी गई है.
एक्सपोमार्ट आने के लिए सुझाए गए मार्ग
हिंडन कट से सेवा मार्ग होते हुए संस्कृति मंत्रालय तिराहा पुस्ता रोड एक्यूरेट कॉलेज तिराहा नासा (बड़ा) गोलचक्कर पार्किंग पहुंच सकेंगे. गलगोटिया कट से एक्सप्रेसवे एक्सपोमार्ट गोलचक्कर नासा गोलचक्कर पार्किंग आ सकते है. सूरजपुर परीचैक जगतफार्म ईशान कॉलेज से शारदा गोलचक्कर नासा गोलचक्कर होते हुए पार्किंग तक पहुंच सकते है.
बाहर निकलने के लिए मार्ग
एक्सपो मार्ट से बाहर निकलने पर पार्किंग स्थल से वाहन शारदा एलजी सूरजपु होते फेस-2 से नोएडा की तरफ जाएंगे. दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले वाहन शारदा एलजी गोलचक्कर साकीपुर दादरी की तरफ निकाले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: नोएडा को मिलेगा नया ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, अब नहीं जाना पड़ेगा 50 किलोमीटर दूर
एक्सप्रेस वे के लिए रहेगा यह रूट
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के लिए सिरसा गोलचक्कर से प्रवेश कर सकेंगे. यमुना एक्सप्रेस वे के लिए आईटीबीपी पी-3 गोलचक्कर से जीरो पॉइंट यमुना एक्सप्रेस वे पहुंच सकते है.
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
भारी वाहनों के लिए चिल्ला बॉर्डर से यूटर्न लेकर एनएच 24-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल से गंतव्य की तरफ जाएंगे. डीएनडी व कालिंदी कुंज बॉर्डर पर यूटर्न लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल या एनएच 91 की तरफ जा सकते है.
Parichowk की विशेष व्यवस्था
बस यात्रियों के लिए पीक एंड ड्रॉप के लिए Parichowk मेट्रो से पहले सर्विस रोड से उतरकर अंसल प्लाजा पार्किंग अल्फा गोलचक्कर डेल्टा आईटीबीपी पी-3 आईएफएस विला होते हुए एक्सप्रेसवे पर जाएंगे.
हेल्पलाइन नंबर और सुझाव
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है. ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में जाम से बचने के लिए समय से निकले, ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का प्रयोग करें और वैकल्पि मार्गाें का पालन करें.
ये भी पढ़ें: फूल जैसी बेटी को जिन हाथों से पाला, उसी से किया अंतिम संस्कार, नोएडा में छात्रा की मौत का रहस्य गहराया
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
21 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines