हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UP International Trade Show: प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे UP के DGP, SPG ने संभाली कमान

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे है. पीएम के आगमन से पहले एसपीजी ने सुरक्षा की कामन संभाल ली है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया.

एसपीजी ने संभाली कमान

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है. एसपीजी की टीम ने एक्सपो मार्ट में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिहाज से जांच शुरू कर दी है. कल शाम तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे. वह 25 सितंबर को प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान मौजूद रहेंगे. सुरक्षा के लिहाज से 5000 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Noida International Airport से सीधे जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेस वे, जानें कितने हजार करोड़ से होगा निर्माण

छावनी में तब्दील रहेगा गेट नंबर 1

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एक्सपो मार्ट के गेट नंबर 1 को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. किसी भी वाहन को बिना जांच के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. विशेष लोगों को ही गेट नंबर 1 से अंदर आने की अनुमति होगी. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. हर स्तर पर सुरक्षा पुख्ता करने की कोशिश की जा रही है.

हेलीपैड की हुई जांच

एसपीजी की टीम ने एक्सपो मार्ट में बने अस्थाई हेलीपैड की जांच की है. बारीकी से हेलीपैड का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही. एसपीजी के कमांडो ने हेलीपैड पर हेलीकाॅप्टर उतारकर उसकी मजबूती परखी है. सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरे एक्सपो मार्ट को छावनी में बदल दिया गया है.

ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: Delhi-NCR में रहने वाले लोग एक्सपो मार्ट पहुंचने के लिए अपनाएं यह रूट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें