UP International Trade Show: प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे UP के DGP, SPG ने संभाली कमान

up_59c0b3

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे है. पीएम के आगमन से पहले एसपीजी ने सुरक्षा की कामन संभाल ली है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया.

एसपीजी ने संभाली कमान

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है. एसपीजी की टीम ने एक्सपो मार्ट में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिहाज से जांच शुरू कर दी है. कल शाम तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे. वह 25 सितंबर को प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान मौजूद रहेंगे. सुरक्षा के लिहाज से 5000 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है.

छावनी में तब्दील रहेगा गेट नंबर 1

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एक्सपो मार्ट के गेट नंबर 1 को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. किसी भी वाहन को बिना जांच के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. विशेष लोगों को ही गेट नंबर 1 से अंदर आने की अनुमति होगी. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. हर स्तर पर सुरक्षा पुख्ता करने की कोशिश की जा रही है.

हेलीपैड की हुई जांच

एसपीजी की टीम ने एक्सपो मार्ट में बने अस्थाई हेलीपैड की जांच की है. बारीकी से हेलीपैड का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही. एसपीजी के कमांडो ने हेलीपैड पर हेलीकाॅप्टर उतारकर उसकी मजबूती परखी है. सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरे एक्सपो मार्ट को छावनी में बदल दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ