हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP Diwas 2025: यूपी में युवाओं को बिना ब्याज मिलेगा 5 लाख का लोन, आज बांटे जाएंगे चेक

UP Youth Loan Scheme Interest-Free Loan: उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के तहत युवाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन देने की योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन

UP Youth Loan Scheme Interest-Free Loan: यूपी दिवस पर सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए खास योजना के तहत चेक वितरण करने वाली है। सरकार ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के तहत युवाओं के बेहतर भविष्य और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बिना किसी ब्याज के लोन देने का फैसला किया है। इसके तहत 5 लाख का लोन बिना किसी ब्याज के मिल जाएगा। आइए इस प्रोजेक्ट बारे में जानते हैं।

बिना ब्याज के 5 लाख का लोन

इस स्कीम में अप्लाई करने पर आपको 5 लाख का लोन मिल सकता है। इसमें अप्लाई करने के लिए आवेदक को कम से कम आठवीं पास करनी होगी, लेकिन इंटरमीडिएट (कक्षा 12) पास किए उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस स्कीम का मुख्य फोकस स्मॉल बिजनेस और सर्विस सेक्टर्स हैं, जिसमें 5 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट्स के लिए लोन दिया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए हर ट्रांजैक्शन पर 1 रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा, जो कि हर साल अधिकतम 2,000 रुपये तक जा सकता है।

क्यों खास है ये योजना?

इस प्रोजेक्ट के तहत सरकार की अलग-अलग योजनाएं काम करती हैं। इसी में एक विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत ट्रेनिंग लेनी होती है। इन स्कीम के जरिए युवाओं को तैयार किया जाता है और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए कुछ खास शर्तें हैं। सबसे पहले आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का पर्मानेंट रेसिडेंट होना चाहिए। इसके अलावा उनकी उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट कम से कम कक्षा 8 पास होना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट

जो भी कैंडिडेट इसके लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स होने चाहिए। इसमें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, निवास प्रमाण पत्र और पैन कार्ड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Uttar Pradesh Day 2025: कैसे पूरा हुआ ‘यूनाइटेड प्रोविंस’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनने का सफर, 24 जनवरी 1950 को क्या हुआ था?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola