उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर सहित कई जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं. अविनाश कुमार को अलीगढ़, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और इशान प्रताप सिंह को बाराबंकी की जिम्मेदारी मिली है. साथ ही शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को अहम विभागों में नई तैनाती दी गई है. यूपी सरकार ने 24 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं.
किस शहर को मिले नए डीएम
अविनाश कुमार को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया.
अरविंद सिंह को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया.
अमित आसेरी को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया.
डा. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया.
कविता मीना को हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया.
ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया.
चंचल गौड़ को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया.
अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया.
शाश्वत त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया.
ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया.
---विज्ञापन---
शासन में हुए अहम बदलाव
निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है.
प्रेम रंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अधिकरण का अपर राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है.
अभिषेक पाण्डेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है.
संजीव रंजन को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
जे. रीभा को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
अरुण कुमार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
बद्री नाथ सिंह को उच्च शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
---विज्ञापन---
दीक्षा जैन को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर बनाया गया है.
डा. अपरांजिता सिंह सिनसिनवार को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है.
प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है.
उत्कर्ष त्रिवेदी को शाहजहांपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
अभिनव जेठ जैन को कानपुर नगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
दीक्षा जोशी को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---