हाथरस में भीषण हादसा, टाटा मैजिक और ट्रक में टक्कर; 7 लोगों की मौत

Uttar Pradesh News: हाथरस में भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है।

Hathras Horrific accident

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में बच्चे और महिलाएं हैं। सवारियों को लेकर जा रही एक टाटा मैजिक बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। अनियंत्रित होकर ट्रक भी पलट गया। टाटा मैजिक हाथरस के गांव कुमराई से एटा के गांव नगला इमलिया जा रही थी। सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के पास वाहनों की टक्कर हुई है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मारे गए सभी सातों लोग मैजिक में सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सभी लोग कैंसर पीड़ित एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। मैजिक में लगभग 20 लोग सवार थे। सलेमपुर बरेली-मथुरा मार्ग पर हादसा हो गया। ट्रक से टकराते ही मैजिक के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी कई पलटियां खाते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय एक महिला की रास्ते में मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद घायलों से मिलने के लिए डीएम राहुल पांडेय, SP निपुन अग्रवाल समेत प्रशासन के तमाम अधिकारी पहुंचे।

विज्ञापन

फिरोजाबाद में दो लोगों की मौत

यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार देर रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसकी वजह से दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खोदुआ निवासी 45 वर्षीय विशंभर और 37 वर्षीय जयपाल के तौर पर हुई। दोनों एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर गांव जरौली कट के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ