Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक सरकारी डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगे हैं। 18 साल की युवती की डॉक्टर ने हेड सर्जरी की थी। लड़की के सिर में टांके लगाने के बाद डॉक्टर ने सर्जिकल सुई अंदर ही छोड़ दी। लड़की का नाम सितारा है। पड़ोसियों से झगड़े के बाद घायल होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर ने कहा कि सितारा के सिर में टांके लगाने की जरूरत है। जिसके बाद सिर पर टांके लगाए गए और डॉक्टर ने पट्टी बांधकर युवती को घर भेज दिया। घर आने पर महिला का असहनीय दर्द होने लगा।
आरोप-नशे में था डॉक्टर
इसके बाद परिवार के लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने दोबारा घाव खोला तो चौंक गए। सरकारी डॉक्टर ने टांके लगाने के बाद सर्जिकल सुई अंदर ही छोड़ दी थी। इसके बाद सुई को निकाला गया तब जाकर लड़की को दर्द से छुटकारा मिला। युवती की मां ने आरोप लगाया कि जब डॉक्टर ने उसे टांके लगाए तब वह नशे में था। अब युवती के परिवार ने न्याय की मांग की है।
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान फिर तबाही मचाएगा? क्या दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, जानें देशभर में मौसम का हाल
परिजनों का कहना है कि जो उनके साथ हुआ, वह किसी और के साथ न हो। लड़की की मां की शिकायत पर हापुड़ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़की के साथ हुई घटना की जानकारी है। दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जैसे ही टीम रिपोर्ट सौंपेगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डॉक्टर के नशे में होने की बात से पूरी तरह इन्कार किया है।
ओडिशा में सामने आया था ऐसा मामला
विशेषज्ञों के अनुसार सर्जिकल सुई बॉडी में छोड़ने पर दर्द और जलन का सामना करना पड़ सकता है। ओडिशा के संभलपुर जिले के बुर्ला में कुछ दिन पहले ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। एक युवती के सिर से 85 सुइयां निकाली गई थीं। वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR) में युवती के सिर की सर्जरी की गई थी।
यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से मचा ‘हाहाकार’, 13 जिले पानी में डूबे, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं कोसी-गंडक
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
20 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines