Uttar Pradesh, Hapur : शाहिद : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक कार सवार ने महज 165 रुपये के लिए टोलकर्मी को रौंद दिया, जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई कर कर रही है।
टोल प्लाजा पर कार ने रौंदा
बताया जा रहा है कि मामला हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा का है, यहां टोल टैक्स पर एक कार ने टोल कर्मी को रौंद दिया। इस दिल-दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया आया है। घटना देर रात को हुई, जिसमें टोलकर्मी बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बताया गया कि पिलखुवा थाना के दिल्ली-लखनऊ हाईवे के छिजारसी टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। कार को टोल प्लाजा पर रुकना था इसीलिए कार को आता देखने के बाद भी टोलकर्मी सड़क पार करने लगा लेकिन कार रुकी नहीं बल्कि टोलकर्मी को कुचलकर आगे निकल गई।
देखिए वीडियो
घटना में टोल कर्मी बुरी तरह घायल हो गया, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पीड़ित को उपचार के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल कर्मी का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस टोल प्लाजा पर कार का टोल महज 165 रुपये है।
यह भी पढ़ें : आंधी में टेंट के साथ ही उड़ गया शख्स, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग
वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। ऑनलाइन चेक किए जाने पर पता चला कि इस टोल प्लाजा पर कार को महज 165 टोल देना पड़ता है लेकिन शख्स पर आरोप है कि उसने टोल से बचने के लिए टोलकर्मी को उड़ा दिया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines